सारण :ट्रक-आटो के टक्कर मे तीन की मौत
दिघवारा सारण
दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्ती जलाल पंचायत अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार को ट्रक और आटो की के टक्कर तीन ऑटो सवार की की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि छः अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस संबंध में बताया जाता है कि सोनपुर प्रखंड के गोविंदचक से शादी समारोह में सरीक होकर दरियापुर प्रखंड अंतर्गत मलाही निवासी कमल देव् साह का परिवार आटो से गोविंदचक से सितालपुर की ओर आ रहे थे तभी सितालपुर ढाला के पास सामने से सामने आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें आटो में सवार दरियापुर प्रखंड के रघुपुर मलाही निवासी कमलदेव साह की पत्नी देवंती देवी एवं पुत्र सन्नी कुमार सहित तरैया पचरौर निवासी कृष्ण पासवान के पुत्र बबलू पासवान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि छः अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।





Recent Comments