पांच आईपीएस अधिकारी भी बदले गए हैं। चंपारण रेंज के नए डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण को बनाया गया है। वह कोसी रेंज के डीआईजी हैं। चंपारण के डीआईजी ललन मोहन प्रसाद अब कोसी रेंज के डीआईजी होंगे। डीआईजी सिविल डिफेंस जितेन्द्र मिश्रा का तबादला डीआईजी होमगार्ड सह फायर सर्विसेज में किया गया है। डीआईजी मानवाधिकार राजेश त्रिपाठी अब ईओयू में डीआईजी होंगे। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनात रवीन्द्र कुमार को सारण का नया रेंज डीआईजी बनाया गया है।
आईटीबीपी में गए मनु महाराज
भारतीय पुलिस सेवा के 2005 बैच के अधिकारी और छपरा के रेंज डीआईजी मनु महाराज केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। उन्हें आईटीबीपी में डीआईजी बनाया गया है। आईटीबीपी में डीआईजी के पद पर योगदान के लिए राज्य सरकार ने उन्हें विरमित करने का आदेश जारी कर दिया है।





Recent Comments