अमनौर पुलिस ने छापेमारी कर छत्तीस लीटर देशी शराब बरामद किया, धंधेबाज फरार

अमनौर/सारण: अमनौर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अमनौर अगुआन नहर के पास एक निर्माणधीन मकान मे छापेमारी कर छत्तीस लीटर  देशी शराब बरामद  किया है . शनिवार की संध्या गश्ती के दौरान अमनौर  पुलिस ने रिंकू कुशवाहा के बनरहे मकान में छापामारी में की गई जहां से गेलन में रखे छत्तीस लीटर देशी शराब बरामद किया. अमनौर पुलिस ने  बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई जहां  अंधेरे का फायदा उठाकर  धंधेबाज फरार हो गया.  इस मामले में रिकुं कुशवाहा, राजकुमार शर्मा तथा विरु राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है.