
नशे में युवक पर होटल संचालक से गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
#युवक की स्कूटी को भी पुलिस ने की जप्त
#हरिकिशोर सिंह/मशरक(सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के मशरक छपरा हाइवे पर हनुमानगंज गाँव के पास अवस्थित लखिया देवी लाईन होटल पर स्कूटी सवार युवक द्वारा गाली ग्लौज व मारपीट करने पर मशरक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।लाईने होटल संचालक मोतीलाल यादव ने बताया कि वो शाम लाईन होटल चला रहा था कि एक स्कूटी सवार युवक नशे में होटल पर आया और गाली ग्लौज व मारपीट करने लगा जिससे मैंने इसकी सूचना फोन से मशरक थाना को दिया जिससे पुलिस गश्ती टीम के आने पर युवक भागने लगा पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करतें उसे गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के जैथर गांव निवासी नितेश कुमार के रूप में हुईं हैं । पुलिस ने स्कूटी समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया और युवक को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।




Recent Comments