जमुई । (संजीव कुमार सिंह):
जमुई जिले के 215 बटालियन सीआरपीएफ मलयपुर जमुई के परिसर में एक भारत श्रेष्ठ भारत के शुभ अवसर पर कमांडेंट 215 बटालियन के मुकेश कुमार मेला सह अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत वर्ष के प्रदेशिक खानपान कला तथा संस्कृति के माध्यम से हमारे देश की विविधता को एकता दर्शाया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत की शुरुआत 31 अक्टूबर 2015 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य में भारत की संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी संदर्भ में आज इस मेले मुख्य उद्देश यह था कि हम सभी भारतवासी को एक दूसरे राज्य के कला संस्कृति खानपान अनेकता में एकता का का बढ़ावा देना है। इस मेले में 215 बटालियन के जवानों के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर स्वच्छ भारत पानी का संचय प्लास्टिक से होने वाली हानि के आधारित नाटक का आयोजन कर आम जनता को जागरूक किया। इस मेले में भारत के विभिन्न राज्य के खान पान का दुकान के अलावे खेलकूद मनोरंजन बुक स्टॉल सभी राज्य की मिठाईयां का स्टॉल लगाकर दिखाया गया । मेले में आए हुए सभी दर्शकों को इससे परिचय कराते हुए जागरूक किए । मेले में मलयपुर कैंप के सभी जवान बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस के महिला व पुरुष जवान तथा आसपास के गांव के आदमी को भी आमंत्रित कर बुलाया गया था। इस मेले का मुकेश कुमार कमांडेंट 215 बटालियन ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले में मनोरंजन के लिए प्रत्येक राज्य का खेल व नाटक प्रस्तुत किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी बच्चों के साथ गेम हुआ अंत में सभी प्रतियोगिता में विजय होने वाले आदमी और बच्चे को कंचन कुमारी व मुकेश कुमार कमांडेंट 215 बटालियन ने अपने हाथों से सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । 215 बटालियन गरही कैंप के स्टॉल को प्रथम स्थान दिया गया और उनको पुरस्कार देने की घोषणा की गई। साथ ही इस मेले के आयोजन से खुश होकर मुकेश कुमार कमांडेंट 215 बटालियन ने सभी जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा किया। मेले में श्री संदीप उप कमांडेंट 215 बटालियन बीके मीना उप कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार सहायक कमांडेंट आर एस मीणा सहायक कमांडेंट विनोद कुमार सहायक कमांडेंट अधीनस्थ अधिकारी व 215 बटालियन के सभी कार्मिक उपस्थित थे।