श्यामचक में फंसा बालू लदा ट्रक, एनएच पर लगा महाजाम

(श्यामचक में फंसा बालू लदा ट्रक)
दैनिक खोज खबर, छपरा
छपरा शहर सोमवार की सुबह सुबह ही जाम की चपेट में है। दरअसल छपरा सिवान एनएच पर श्यामचक में बालू लदा ओवरलोड ट्रक फंस गया है जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

इस जाम के कारण छपरा से सिवान जाने वाले एनएच, रिविलगंज जानेवाले एनएच व जलालपुर जानेवाले एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी हैं।

एनएच पर लगे इस जाम के कारण आम यात्रियों के साथ ही स्कूल जानेवाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। कई स्कूलों की बसे इस जाम में फंसी है।

भगवान बाजार थाने की पुलिस श्यामचक पहुँच कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। जाम के कारण आमलोगों को काफी परेशानी हो रही है।




Recent Comments