वार्षिक मूल्यांकन सम्पन्न

मशरक (सारण )बिहार शिक्षा परियोजना पटना द्वारा आयोजित मशरक प्रखंड के सभी विद्यालयों में वार्षिक मूल्याकंन कार्य सम्पन हो गया। गत 16 मार्च से चल रहे मुल्यांकन का कार्य प्रखंड के सभी संकुलो में सफलता पूर्वक सम्पन हो गया। चैनपुर संकुल के समन्वयक मुकुल कुमार सिंह तथा ब्राहिमपुर संकुल के समन्वयक पिन्टू रंजन ने बताया कि इस वार विभाग के निर्देशानुसार कक्षा-5 एवं 8 का उत्तर- पुस्तिका की जाँच एक साथ तथा बाकी कक्षा का एक साथ संकुल स्तर पर सम्पादित कर सभी विद्यालयों में परीक्षाफल प्रपत्र एवं विद्यालय स्तरीय समेकन सूची को ससमय भेजा जा चूका है तथा सभी विद्यालयों द्वारा परीक्षाफल को जारी किया जा चूका है।