माहवारी के दौरान दिमाग में आनेवाले मिथक को समाज से दूर करना जरूरी : डॉ किरण

दैनिक खोज खबर, छपरा

सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” व महिला मित्र समुह के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के उदेश्यों के साथ “स्वस्थ बिटिया – सशक्त बिटिया ” अभियान के तहत किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन पर बाल विकास गांधी सेवा आश्रम , जलालपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीवादी विचारक व विद्यालय के संचालक विजय कुमार ,महिला सशक्तिकरण के प्रति कार्य करने वाली राठौड़ जया सोनल,महिला रोग विशेषज्ञा डॉ किरण ओझा ,महिला मित्र समूह की रिंकी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम का स्वागत अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने विजय कुमार ने कहा कि किशोरियों के लिए ऐसे कार्यक्रम क्रमबद्ध रूप से होते रहने चाहिए ,ऐसे कार्यक्रम से किशोरियों में आत्मविश्वास की वृद्धि होती है और सशक्त बनती है। कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों को बताते हुए महिला मित्र समूह की अध्यक्षा रिंकी मिश्रा ने बताया कि यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके खास दिनों में होने वाली परेशानियों को जागरूकता के माध्यम से दूर करने की कोशिश करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से शहर की महिला रोग विशेषज्ञा डॉ किरण ओझा द्वारा बच्चियों को हार्मोनल असंतुलन व कई विषयों पर विस्तॄत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में डॉ ओझा ने बताया कि लड़कियों में हार्मोनल असंतुलन एक आम समस्या है । माहवारी स्वच्छता अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। समाज मे माहवारी से जुड़े कई मिथक है ,आचार नही छूना ,बाल नही धोना जैसे कई मिथक को समाज से दूर करना जरूरी है। संस्था के प्रयास को सरल तरीके से महिलाओं तक पहुँचाना होगा ।

ऐंजल पैड बैंक से माहवारी स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा

हाल ही में माहवारी स्वच्छता के लिए ही ऐंजल पैड बैंक शुरुआत की गई है , कोशिश रहेगी कि जरुरतमंदो को मुफ्त में पैड मिल सके ,साथ ही जागरूक हो सके । महिलाओं के स्वास्थ और सशक्तता ही स्वस्थ बिटिया सशक्त बिटिया अभियान की कोशिश है।गाँव-गाँव तक इस अभियान को पहुँचाने की कोशिश की जायेगी।उक्त बातें संस्था के भवर किशोर ने कही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार,विनय कुमार,पाठक जी,संध्या,स्वेता,रीति,माँ यूथ आर्गेनाइजेशन के अमरेंद्र,भीम कुमार,विशाल गोस्वामी,मुकेश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।