वैशाली:मुखिया और वार्ड में हुई विवाद को लेकर पंचायत सचिव ने दर्ज करायी प्राथमिकी 
बिदूपुर 
स्थानीय प्रखंड में पंचायत भवन पर गत  सोमवार को हुई मुखिया समर्थक एवम वार्ड सदस्यों के बीच हुई नोकझोक मामले में पनचायत सचिव द्वारा  जिला वार्ड संघ के जिलाअध्यक्ष अमित कुमार सहित  पांच के विरुद्ध  नामजद एवम 40,50 अज्ञात के विरुद दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाये गये है।सचिव ने बन्धक बनाकर सरकारी काम काज में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने ,चेक बुक सहित पॉकेट से 10 हजार रुपये  छिनने का आरोप लगाया है।पंचायत सचिव आरुण कुमार राठौर द्वारा आरोप लगाया गया की गत 4 दिसम्बर को  पंचायत भवन पर वार्ड सदस्य केकार्यकारणी की बैठक  मूखीया की अध्यक्षता में हो रही थी कि वार्ड 1 के सदस्य आमीत कुमार ,वार्ड 7 के सदस्य क्रांति कुमार ,वार्ड 11 सदस्य के पति ईन्द्रजीत राय, वार्ड 1 सदस्य के    भाई पुतुल  कुमार और चाचा सहित चालीस ,पचास अज्ञात के विरुद्ध मारपीट करने बंधक बनाने,जरूरी  कागजात फार कर फेंक देने,चेक बुक एवम 10 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।