पुलिस पर हमला मामले में 21 नामजद
आंदर (सिवान) : थाना क्षेत्र के दाहाबारी गांव में शराब धंधेबाजों द्वारा गश्त दल पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें महिला तथा दाहाबारी निवासी दिनेश यादव सहित 21 नामजद तथा 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ज्ञात हो कि मंगलवार को गुप्त सूचना पर शराब धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें आंदर थाना के एएसआइ रामनाथ दास, चालक एवं दो सिपाही घायल हो गए थे।
——-




Recent Comments