वर्ल्ड वुशू कुंग-फू दिवस पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

छपरा (सारण): वर्ल्ड वुशू कुंग-फूू दिवस के अवसर पर सारण जिला वुशू संघ द्वारा जागरूकता रैली जिसे प्रो एचके वर्मा, अमित सौरभ(सेक्रेटरी सारण जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव) और सुरेश सिंह ने हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगो को वुशू खेल जो कि अन्तर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल है और साथ ही भारत सरकार और बिहार सरकार द्वारा पुर्णतः मान्यता प्राप्त है. इसके बारे में जानकारी दी गयी. रैली में राष्ट्रीय स्तर और राज्यस्तरीय खिलाड़ियों ने भाग लिया. रैली राजेन्द्र स्टेडियम से शुरू होकर थाना चौक, नगर पालिका चौक, होते हुए पुनः राजेन्द्र स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई.
संघ के सचिव विनय पंडित ने बताया कि सारण के लगभग हर प्रखंड से खिलाड़ियों ने आज जागरूकता रैली में शामिल हुए । कोच एवं खिलाड़ियों ने आम लोगों को खेल की जानकारी दी और कहा की आज के दौर में सेल्फ़ डिफेंस और व्यायाम सबके लिए बेहद जरूरी है ।साथ ही राष्ट्रीय स्तर में पदक प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों ने अपना अनुभव नए खिलाड़ियों एवं आम लोगों से साझा किया.
इस अवसर पर वरुण सिन्हा, कुंवर जयसवाल, विक्की गुप्ता, कबीर अहमद, विक्की बाबू, तौसिफ आलम,दिनेश कुमार, गोविंद कुमार, संतोष साह, रोहित प्रधान, सनी पठान और आलोक गुप्ता आदि उपस्थित थे.