दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
एक ऐसी सड़क जो सिर्फ दो गांव को ही नहीं, दो पंचायत, दो प्रखण्ड, दो विधानसभा क्षेत्र और दो लोकसभा क्षेत्रों को जोड़ती है, की हालत दशकों से विवाद के कारण जर्जर थी। इसका आज माँ यूथ आर्गेनाईजेशन के द्वारा संगठन सदस्यों व ग्रामीणों के माध्यम से सुलझाते हुये श्रमदान के द्वारा कायाकल्प कर पुण्य का कार्य किया गया।

यह बंगरा और कटेशर गांव, नगरा और जलालपुर प्रखण्ड, मांझी और मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र तथा महराजगंज और छपरा संसदीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली इस सड़क को बनाने की कोशिश कई जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थी, परन्तु यह कई कारणों से कार्यान्वित नहीं हो पाया था।
वैसी सड़क जिसपर अब पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था, उसे माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन संगठन के सदस्यों ने कटेशर के ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे गाड़ी चलने लायक बनाया।
संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुये नगरा प्रखण्ड के मुखिया प्रतिनिधि संजीत राय ने कहा कि अब जल्द ही सरकारी स्तर से इस सड़क का स्थायी रूप जीर्णोद्धार किया जाएगा। माधोपुर पंचायत के मुखिया राजेश मिश्र ने कहा कि यह बहुत ही नेक कार्य है।

श्रमदान में ग्रामीण ओमप्रकाश सिंह, कृष्ण सिंह, जितेंद्र सिंह, मोख्तार मियां, श्रीमान्त राठौर, रौशन सिंह, अमरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, आशुतोष सिंह, रविशंकर कुशवाहा, भीम महतो, राजू साह, विशाल गोस्वामी, मृत्युंजय बबलू, विक्की, सुमित आदि शामिल थे।