लौवा गांव के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिये किया यातायात बाधित

रिपोर्ट-अज़हर करीम
इसुआपुर(सारण):11 जून को आंधी से तबाह हुए बिजली व्यवस्था को बहाल करने में बिभाग के तरफ से हो रहे धीमे कार्य से परेशान लौआ गाँव के उपभोक्ताओं ने छपरा सत्तर घाट मुख्य मार्ग को लौआ पल के निकट पत्थरों से अवरूद्ध कर यातायात बाधित कर दिया।जिससे सुबह 9 बजे से 11 बजे दिन तक परिचालन पूरी तरह ठप रहा।इसबीच प्रदर्शनकारियो ने विभाग के जेई के खिलाफ जमकर नारे लगाये।उनका कहना था कि विभागीय लापरवाही से ही बिजली बहाल होने में समय बर्बाद हो रहा।वही भयंकर गर्मी में बच्चे तथा बूढ़े अत्यधिक परेशान हो रहे है।जेई जुबैद अंसारी से शिकायत करने पर वे अभद्र भाषा का व्यवहार करते हैं।जिससे बाध्य होकर हमलोगों को सड़क जाम करना पड़ा है




Recent Comments