परवेज अख्तर/सीवान
जीरादेई. मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार के समीप मंगलवार की रात खड़े ट्रक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया. स्कार्पियो बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गयी. जिसमें दो लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चालक राम मूरत कुमार, अंकित सिंह, राघवेंद्र सिंह फैजाबाद से अपने गांव जीरादेई थाना के भरथुई गढ़ आ रहे थे. कुहासे की वजह से दिखाई नहीं दिया. जिसके कारण स्कार्पियो ने ट्रक में टक्कर मार दिया. सवार सभी घायल लोगों का सदर अस्पताल में उपचार कराया गया.




Recent Comments