लॉकडाउन में पास मांगने पर पदाधिकारी ने सरेआम चौकीदार को किया बेइज्जत
●घटना का वीडियो वायरल होने पर पदाधिकारी की पिट रही है भद्द
पटना (अनूप नारायण सिंह): बिहार के अररिया के कृषि पदाधिकारी ने पास मांगने पर सरेआम एक चौकीदार को बेइज्जत किया ।उसके बाद एक्शन में है बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ।पूरे देश दुनिया में हो रही है इस घटना की निंदा।
वायरल वीडियो क्लिप में पूरे देश में तहलका मचा रखा है.यह वीडियो है अररिया जिले का. उठक-बैठक करते इस जवान(चौकीदार) का नाम गोनू तत्मा है। सोमवार को बैरगाछी चौक पर पुलिस पदाधिकारी के साथ ड्यूटी कर रहा था। इसे रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को रोकने के लिए कहा गया था। इसकी गलती केवल इतनी थी कि इसने जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार की गाड़ी रोक दी। मनोज कुमार ने उसे जमकर हड़काया। जेल भेजने की धमकी दे डाली। इतना हवा बनाया कि पुलिस पदाधिकारी भी हड़क गए और वो भी गोनू को ही बुरा भला कहने लगे। जेल जाने से बचने के लिए गोनू से उठक-बैठक कराई गई, फिर मनोज कुमार ने पैर पकड़वा कर माफी मंगवाया।




Recent Comments