देश और युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

छपरा।भारतीय जनता पार्टी ने आज जिला कार्यालय में श्री श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सारे पदाधिकारी वरीय कार्यकर्ता गण भाजपा के वरिष्ठ नेता गण मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं संयोजक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर फूल एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा – आज जिला कार्यालय के साथ-साथ सारे मंडलों में सारे बूथों पर डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी जी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का सपना था कि भारतवर्ष को अखंड भारत के रूप में देखें उन्होंने एक देश एक विधान एक निशान के सूत्र पर अपने आंदोलन की शुरुआत की। उनका कहना था कि भारत एवं भारत में रहने वाला प्रत्येक नागरिक भारत का है, और भारत का विधान सबके लिए एक है। इस अवसर पर बोलते हुए जिला के महामंत्री शांतनु कुमार ने कहा की श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को यह देश कभी भूल नहीं सकता। इस जन्म दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ,बृजमोहन सिंह, लालबाबू कुशवाहा , तारा देवी, लक्ष्मी ठाकुर ,जिला महामंत्री शांतनु कुमार,अनिल कुमार सिंह, जिला मंत्री सुपन राय, सत्यानंद सिंह ,गायत्री देवी ,सीमा सिंह, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, संजय सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार भार्गव, आई टी सेल जिला संयोजक निशांत राज, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनु सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक वरुण प्रकाश राजा,भाजपा नेता बलवंत सिंह ,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रोफ़ेसर देवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह सहित जिले के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
–/-




Recent Comments