यूपी से बाइक लेकर भाग रहा चोर गुठनी में पकड़ाया
परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के तेनुआ चौराहे के समीप गुरुवार की देर शाम भटनी (यूपी) से बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को स्थानीय थाने की पुलिस गिरफ्तार कर लिया। चोर की गिरफ्तारी बाइक मिस्त्री के पास से उस समय हुई, जब वह दुकानदार से गाड़ी बेचने के लिए मोल भाव कर रहा था। गिरफ्तार युवक लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी किशन यादव है। बताया जाता है कि लार थाना क्षेत्र के विशुनपुरा किशन यादव भटनी बाजार से बाइक चुराकर की गुरुवार को गुठनी स्थित तेनुआ मोड़ के पास सलीम मिस्त्री की दुकान पर बेचने के उद्देश्य से मोलभाव कर रहा था। तब तक गुप्त सूचना के आधार पर गुठनी थाने के एसआइ विनोद कुमार दुकान पर पहुंच गाड़ी सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया और इसकी जानकारी भटनी थाने को दी। सूचना मिलते ही भटनी चौकी इंचार्ज मो. गुफरान गुठनी थाना पहुंचकर बाइक व युवक को हिरासत में लेकर चले गए।




Recent Comments