
डोमाहाता के लोगों के समस्याओं का होगा समाधान- उपेंद्र शर्मा
सीवान /हथुआ, 21 अप्रैल : लॉक डाउन के दौरान सरकारी सुविधाओं से वंचित डोमाहाता के नागरिको का स्थानीय पंचायत के द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा । उक्त बातें स्थानीय मुखिया गुड़िया देवी के प्रतिनिधि
उपेन्द्र कुमार शर्मा ने मंगलवार को डोमाहाता के लोगों से मुलाकात के दौरान कहीं ।
उन्होंने डोमाहाता के लोगों की बातें सुनी और आश्वासन दिया कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है , उनका राशनकार्ड बनवाया जाएगा। इसके अलावा अब तक जिन्हें जनवितरण द्वारा राशन नही मिल रहा है उन्हें भी राशन दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
गौरतलब हो कि मुखिया प्रतिनिधि के पहल पर मंगलवार को डोमाहाता के करीब 45 लोगों ने राशनकार्ड के लिए अपना आवेदन फार्म भरा है।
इस मौके पर एजाज अहमद, जफील सिद्दीकी, तहसीन आलम, साहिम खान उर्फ सोनु, एहतेशाम आलम आदि गणमान्य मौजूद थे।




Recent Comments