दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पानी मे डूबने से किशोरी की मौत ।
—-मुखिया पति घटनास्थल पर पहुच नदी से निकलवाया लाश को।
नौतन।।थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के वार्ड नंबर बारह दक्षिण टोला निवासी सुकट साह की बारह वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी की मौत शनिवार की दोपहर पानी मे डूबने से हो गयी।घटना की सुचना पर पहुचे मुखिया पति मुरलीधर सहनी ने ग्रामीणो के सहयोग से किशोरी के लाश को नदी से निकलवाया ।घटना के बारे मे जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर लकडी लाने के लिए चार बच्चे बुधवलिया चंद्रावत नदी पार कर दुसरे पार जा रहे थे तभी अचानक किशोरी पानी मे डूब गयी जबकि तीन बच्चे नदी पार कर निकल गये।बच्चो के शोर मचाने पर खेतों मे काम कर रहे अगल बगल के लोग आये जहा नदी से किशोरी के लाश को निकाला गया।घटना की सुचना पुलिस को दे दिया गया है।इधर मृत किशोरी के परिजन लाश को अंतरिक्षण के लिए पुलिस को लाश नही सौंप रहे थे।घटना के बाद पुरे गाव मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।