जदयू विधायक के भाई के घर मैरवा में छापेमारी

✍परवेज अख्तर/सीवान : मैरवा के जेडीयू विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के भाई बिरेन्द्र सिंह कुशवाहा के घर छापेमारी चल रही है। जीरादेई से जेडीयू के विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के भाई वीरेंद्र कुशवाहा के मैरवा स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की बात बताई जा रही है।

जेडीयू विधायक के भाई के घर पर किन वजहों से छापेमारी चल रही है अब तक साफ नहीं हो पाया है लेकिन मैरवा मेन रोड स्थित वीरेंद्र कुशवाहा के घर की तलाशी छापेमारी टीम लगातार ले रही है। स्थानीय पुलिस के पास इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।