छपरा : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन ने विश्व मधुमेह दिवस के पूर्व शहर के हवाई अड्डे में मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया. इस मधुमेह जांच शिविर में सैकड़ों की संख्या में हवाई अड्डा में टहलने आने वाले लोगों का मधुमेह जांच किया गया और सही परामर्श दिया गया.

सचिव सतीश पांडे ने बताया कि वन मल्टीपल वन एक्टिविटी के तहत विश्व मधुमेह दिवस के 1 दिन पूर्व मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें सैकड़ों लोग मधुमेह जांच शिविर तक पहुंचे और उन्होंने अपना मधुमेह जांच कराया.

पीआरओ लायन गोविंद सोनी ने बताया कि लायन संदस्य कबीर और विक्की बाबू द्वारा मधुमेह जांच किया गया. प्रत्येक वर्ष हवाई अड्डे में मधुमेह जांच शिविर का आयोजन होता है. जिसका लाभ सैकड़ों लोग उठाते है.

इस अवसर पर अध्यक्ष मयंक जायसवाल, संस्थापक अध्यक्ष लायन कुँवर जयसवाल, संस्थापक सचिव कबीर अहमद, विकी बाबू, कुमार विश्व विभूति, शुभम पांडे आदि दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.