जमुई (संजीव कुमार सिंह) : मंगलवार की रात बेखौफ अपराधियों ने वाहन शुल्क ठेकेदार की गला रेतकर हत्या कर दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार झाझा दादपुर रेलवे हाल्ट के समीप अपराधियों ने नगर पंचायत के वाहन शुल्क ठेकेदार गुरु यादव की हत्या कर दिया । मृतक सोहजना गांव का रहने वाला है। गुरु यादव देर रात झाझा बाजार से गांव जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने हाल्ट के समीप ठेकेदार को पकड़कर धारदार हथियार से गला रेत दिया और उनके शव को वहीं छोड़ कर अपराधी भाग निकले। मालूम हो कि इधर
जमुई जिले में लगातार हत्याओं का सिलसिला काफी तेजी से बढ गया है। लगातार घटनाएं घट रही है। जिले में अपराधियों का मनोबल काफी बढ गया है। हत्याओं का दौर बदस्तूर जारी है। बोधवन तालाब स्थित व्यवसायिक के घर गोलीबारी, नवीनगर के टुनटुन की हत्या हो या सी एस पी संचालक नितेश कुमार सिंह या बरहट भूमि विवाद में शैलेश कुमार की मौत हो या झाझा के सुभाष की ही क्यों न हो । सभी हत्याओं में पुलिस अनुशंधान में बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही झाझा एस डी पी भष्कर रंजन और थाना अध्यक्ष दलजीत झा वहां पहुंचे । पुलिस घटना की छानबीन कर रही है । वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद झाझा विधायक रविन्द्र यादव भी उनके परिवार से मिलने पहुंचे और को ढढास बंधाया।