बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा)।एकमा पचरूखिआ पथ पर मंगलवार की दोपहर बाईक सवार दो बदमाशों ने लीला पैलेस के समीप तीनमुहानी पर एक युवक से मारपीट कर एक लाख रूपए लूट लिए, पीड़ित युवक मांझी थानान्तर्गत नाचाप गांव निवासी धर्मेन्द्र तिवारी बताया जाता है,घटना के संबंध में बताया जाता है कि धर्मेन्द्र तिवारी एकमा स्थित प्रधान डाकघर से एक लाख रूपए की निकासी करने के बाद सब्जी खरीदकर एकमा स्थित भंटटोली के रास्ते बाईक से अपने घर नाचाप लौट रहे थे पीड़ित ज्योंहीं तीनमुहानी के समीप पहुंचा राजापुर की ओर से ब्लु रंग की अपाची पर सवार दो बदमाशों ने चलती गाड़ी पर हीं फाईट से मारकर गिरा दिया जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और मारपीट कर एक लाख रूपए नकद समेत मोबाईल और झोले में रखे कटहल सब्जी लेकर फरार हो गए, घायलावस्था में ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया,पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज क्या है पुलिस मामले की जांच में जूटी है, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अपने आप में अजीबोगरीब घटना है जिसमें चाकु और पिस्टल का इस्तेमाल किए बगैर लूट की घटना को अंजाम दिया गया.




Recent Comments