जाप तथा भाकपा -माले के कार्यकर्ताओं ने किया हाजीपुर में प्रदर्शन

संजय विजित्वर( हाजीपुर)-एन आर सी तथा सी ए ए के विरोध में आज हाजीपुर में जाप तथा भाकपा-माले के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और शहर के मुख्य मार्ग के साथ-साथ रेलवे जंक्शन परिसर में नारेबाजी की।सबने प्लेटफार्म पर जाकर गाड़ी को कुछ देर तक रोके रखा।इसके बाद रेलवे पुलिस प्रशासन के समझाने,बुझाने के बाद रेल का परिचालन हो सका।इन बंद समर्थकों के समर्थन में शहर के मुख्य मार्ग के दोनों छोड़ पर स्थित दूकान बंद दिखे।आज सुबह से ही जाप तथा भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं की भीड़ रेलवे जंक्शन परिसर में जुटने लगी और सबने एकसाथ मिलकर अपने-अपने बैनर लगाए नारेबाजी करते दिखे ।इन कार्यकर्ताओं ने अपनी बुलंद आवाज में कह रहे थे ‘हम लेकर रहेंगे आजादी।’





Recent Comments