मांझी(सारण)। मांझी चौबह स्थान के समीप बाइक व साइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक व एक युवती बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी दोनों को समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान ने स्थानीय युवकों के सहयोग से मांझी पीएचसी में भर्ती कराया। बाद में चिंताजनक स्थिति में युवती को छपरा रेफर कर दिया गया। जख्मी युवती अनिल भारती की पुत्री प्रीति कुमारी तथा अंजनी तिवारी के पुत्र राहुल कुमार दोनों सोनबरसा के निवासी बताए जाते हैं।