मैरवा (सिवान)।जिला स्तरीय अंतर-विद्यालय प्री सुब्रतो कप फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, विलासपुर की 18 सदस्यीय बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि टीम की कमान दसवीं की छात्रा पिंकी कुमारी को सौंपी गई है।
सिवान के राजेंद्र स्टेडियम में 25 और 26 जून को आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विलासपुर की टीम अपनी दावेदारी पेश करेगी। टीम में कप्तान पिंकी के अलावा रागिनी कुमारी, अंशु कुमारी, संजना, रंजना, सबिता, बेबी, संध्या, पारो, रौशनी, अंजलि, आराधना, खुशबू, अर्चना, ज्योति, नैना, नीतू और पूजा कुमारी को शामिल किया गया है।
पिछले प्रदर्शन से बढ़ी उम्मीदें
प्राचार्य राजकुमार सिंह ने बताया कि 2025 में विद्यालय की टीम बिहार चैंपियन बनी थी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहेगा, क्योंकि खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं और टीम में कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं शामिल हैं।
शुभकामनाओं का दौर
खिलाड़ियों के चयन पर रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार और रंजीत लकड़ा सहित कई शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने टीम को बधाई दी है और शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है।