यूपी से ला रहा था दारू,वाहन चेकिंग में धराया
#धर्मेंद्र कुमार/तरैया(सारण) :थाना क्षेत्र के पचौरर चौक पर वाहन जाँच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अँग्रेजी शराब के साथ पकड़ लिया।गिरफ्तार संग्रामपुर गाँव निवासी अनिल कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वाहन जाँच कर रही पुलिस को देखते ही पैदल आ रहे उक्त व्यक्ति भागने लगा।जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया।जिसकी तलासी ली गयी तो पैंट के निचले पैकेट में 180 मिली.वाला रॉयल स्टेज का छः बोतल दारू पाया गया।जब आरोपी से पूछा गया तो उसने बताया कि वह पीने के लिए यूपी से दारू बस से ला रहा है।




Recent Comments