वर्चुअल रैली का टी वी प्रसारण, कार्यकता हुए रूबरू।

विदुपुर(वैशाली) । बिदूपुर प्रखंड क्षेत्र में जदयू नेताओं ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली से रूबरू हुए।इसके लिये जदयू नेताओं ने नवानगर विहबारपुर के बड़ा टी वी स्क्रीन पर वर्चुअल रैली का नज़ारा दिखाया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा किये कामों को तफसील से बताया साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कैसे करना है उसपर भी पूरी रणनीति बताई गई। मौके पर मौजूद विनोद राय जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।