छपरा। चोरी की घटनायें दिनों दिन बढ़ती जा रही जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। रात रात भर लोग जागते नजर आ रहे है। प्रशासन की गाड़ी केवल गश्ती के नाम पर बालू और दारू की जांच जुटी हुई है। घटना के पुलिस घंटो इंतजार के बाद पहुंचती। जी हां घटना मुफसिल थाना क्षेत्र शेरपुर पंचायत के घेघटा गाँव के संजय सिंह की घर की है जहाँ उनके घर मे भतीजी की शादी समारोह की तैयारी चल रहा है तभी दो चोर उनके घर मे घूमते नजर आए महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने लोगो से कहा जब तक लोग कुछ समझते दोनो चोर भागने का प्रयास करने लगे जिसे संजय सिंह ने पकड़ लिए। तब तक उनके साथी भागने में कामयाब हो गए। लेकिन दोनों चोर ने अपने साथी की बात को नही स्वीकार किये । लेकिन गृहस्वामी ने बताये की दो मोबाइल गायब है जिसकी कीमत हजारों में थी वही शादी समारोह मे आयी महिलाओं ने बताया बहुत से सामान जिसमे गहने वगेरह नही मिल रहे है जो शक है कि ये दोनों चोर अपने साथियों की सहायता से गयाब कर दिए है। जिसकी कीमत लाखो में थी। हद तो तब हो गई जब पकड़े गए चोर की घटना मुफसिल थाना को ढ़ी गई । जिसकी दूरी महज दो किलोमीटर होगी फिर भी पुलिस प्रशासन को आने में दो घंटे लग गए। लोगो ने पुलिस प्रशासन के आने के बाद उसे पुलिस को सौप दिया । बताया जाता है दोनों चोर शेरपुर नया बस्ती का रहने वाला है। और दारू के नशे में चूर था। जब कि बिहार में दारू बंद है । फिलहाल पुलिस ने उससे पूछताछ कर रही है।