बेतिया – गौनाहा:– *बालू के कमी के कारण मचा हहाकार बंद पड़ा सात निश्चय योजना अंतर्गत निर्माण कार्य*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बिहार सरकार के द्वारा जीपीएस टेक्नोलॉजी लगाने के कारण बंद पड़ा है घाट से बालू का उठाव । जिससे सरकार के द्वारा सुबे में चलाई जा रही सात निश्चय योजना अंतर्गत बनने वाली नाली गली का निर्माण कार्य बंद पडा है ।
प्रधानमंत्री अवास योजना के तहत मिली राशि बेवजह खर्च हो रही है । लोग अवास का निर्माण बालू के अभाव में नही कर पा रहे है । शौचालय निर्माण कार्य बंद पडा है जिससे पंचायत को ओडीएफ करने में बालू बाधा बनी हुई है ।
धमौरा पंचायत के उपमुखिया पती नंद महतो का कहना है कि सात निश्चय योजना अंतर्गत नाली गली निर्माण कार्य का पैसा आकर पडा है लेकिन बालू के अभाव में निर्माण रूका हुआ है ।
वही जमुनीया पंचायत के मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल का कहना है कि जैसे ही सात निश्चय योजना अंतर्गत निर्माण कार्य शुरू हुआ सरकार के द्वारा बालू का उठाव बंद कर दिया गया । जिसके कारण नाली गली सहित शौचालय, प्रधानमंत्री आवास का निर्माण नही हो पा रहा है । पुरे पंचायत का ऐसा ही हाल
बालू बंद होने से लगभग लगभग प्रखंड के पुरे पंचायतो का हाल एक ही जैसा है । जैसे तैसे पहले से उपलब्ध बालू से कही कही अधुरा कार्य कराया गया है । जिससे लोगो की परेसानी और बढती हुई नजर आ रही है । प्रधानमंत्री अवास योजना अंतर्गत प्रथम किस्त प्राप्त कर चुके लभार्थीयों का कहना है कि बालू नही मिलने के कारण अवास का निर्माण नही हो पा रहा है । और सरकार के द्वारा मिली अवास की राशि बेवजह खर्च हो रही है ।




Recent Comments