दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
जिला के मझौलिया थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाली नोट सहित दो तस्कर को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक जयन्तकान्त को गुप्त सुचना मिली की कुछ जाली नोट कारोबारियों के द्वारा भारतीय जाली नोट की तस्करी की जा रही है। इस सुचना के आधार पर अधोहस्ताक्षरी के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर बेतिया के नेर्तृत्व में त्वरित एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के सदस्य मझौलिया थानाध्यक्ष पु0अ0नि0 ओमप्रकाश क्रांति, पु0अ0नि0 श्याम बहादुर ठाकुर, स0अ0नि0 पंकज कुमार सिंह, स0अ0नि0 बिन्देश्वर राय, मझौलिया थाना द्वारा के द्वारा त्वरित कार्रवाईकरते हुए मझौलिया थाना अंतर्गत ग्राम लालसरैया से तल्लुआ डोरा टोला नोतन निवासी प्रियंका देवी, पतिउमेश सहनी, 2 हजार के नोट में 66 हजार रुपया भारतीय जाली नोट। वही दूसरी तरफ 20 हजार के भारतीय जाली नोट के साथ नोतन थाना के दक्षिण तेलुआ निवासी ब्रजेश सहनी पिता स्व छोटेलाल सहनी पकड़ा गया। कुल 86 हजार भारतीय जाली नोट के साथ एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापेमारी में शामिल सभी पुलिस कर्मीयो को पुरस्कृत किया जायेगा।