रोटरी सारण द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन
ロ सभी रोगों की राम बाण दवा सुबह की सैर- डा•विजय किशोर
छपरा : रोटरी सारण द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष सह नि:शुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर के संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया शिविर में 23 रोगीयों को नि:शुल्क स्वास्थ परामर्श डाॅक्टर विजय किशोर प्रसाद ने दिया। जाँचोपरान्त डाॅक्टर विजय किशोर प्रसाद ने बताया इस समय ठंड का मौसम हैं ठंड से बचना नितान्त आवश्यक हैं ऐसे धूप सेंकना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं,नियमित रूप से च्यवनप्राश का सेवन करना चाहिए तथा उच्च रक्तचाप वाले मरीज को नमक का सेवन वर्जित हैं। सभी बीमारियों में सुबह की सैर राम बाण दवा है। दिल के मरीज को तेल एवम घी तथा मक्खन छोड़ देना चाहिए तथा मदिरा का त्याग कर ही स्वास्थ रहा जा सकता है। किडनी के मरीज को धनिया और पुदीने का रस समय-समय पर लेते रहना चाहिए ये किडनी की सफाई का काम करते है। सबसे जरूरी है डाॅक्टर के परामर्श के अनुसार दवा समय पर लेना जरूरी है।
इस अवसर पर रोटरी सारण के अध्यक्ष राजेश जायसवाल,सचिव चन्द्र कान्त द्विवेदी,संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,संस्थापक सचिव राजेश फैशन, पुर्व अध्यक्ष पंकज कुमार सदस्य बासुकी गुप्ता आदि ने शिविर में सहयोग किया।