सारण :भारत बंद के अह्वान के साथ अमनौर में निकाली गई मशाल जुलूस

अमनौर/सारण:  सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में देर संध्या अमनौर में दर्जनों महादलितों ने मशाल जुलूस निकाला. जुलुस के दौरान लोगों से सोमवार को भारत बंद करने का अह्वान किया. मशाल जुलूस दलित नेता श्याम बिहारी राम व अर्जुन राम के नेतृत्व में निकाला गया. उक्त मौके पर मुख्य रूप अरविन्द राम , दशरथ राम पूर्व बीडीसी लमोहन राम,मदन राम आदि सहित दर्जनों युवा शामिल थे.