
प्रधानमंत्री के ‘मन क़ी बात’ क़ी 50 वीं एपिसोड को छपरा विधायक समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण
ロ विधायक के नेतृत्व में स्नेही भवन में 50 वी मन की बात कार्यक्रम का लोगों ने किया श्रवण
छपरा : स्थानीय स्नेही भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 50 वी मन की बात के कार्यक्रम को स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने सुना.इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी की ये 50 वीं मन की बात कार्यक्रम हम सभी के लिए एक अच्छा सन्देश दे गई.हमें चाहिए की हम सदैव विकास पथ पर बढ़ते रहे.विधायक ने कहा की हमें प्रधानमंत्री जी के सुझाए बातों पर अमल करना होगा तभी हम अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ रहेंगे संकल्प के प्रति अटल होंगे तभी निश्चित ही सफलता पीछे चलेगी।इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह,भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह,महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनु जयसवाल राजेश फैशन,आईटी सेल के अध्यक्ष कुमार भार्गव,नगर महामंत्री जीतू सिंह,अमरेंद्र कुमार, अनुरंजन कुमार,मदन सिंह,धर्मेंद्र चौहान,सुनीता गुप्ता,संजीव रंजन समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.




Recent Comments