
रेड क्रॉस छपरा ने जरूरतमंद को उपलब्ध करायी रक्त
/
छपरा । शनिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी सारण के द्वारा इसुआपुर निवासी अवधेश सिंह को एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराई गई।अवधेश सिंह जिनका होमोग्लोबिन अचानक कम हो जाने के बाद छपरा सदर अस्पताल में भर्ती लिये थे।जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड चढ़ाने की बात कही।अवधेश सिंह इस लॉक डाउन में घर मे अकेले है ।उनके सारे परिजन मुम्बई में रहते है जो इस लॉक डाउन में वही है।जब ये बात उनके बेटे के द्वारा रेड क्रॉस के सदस्य हरिनारायण सिंह को मिली,तो वो तुरंत रेड क्रॉस सोसाइटी छपरा इकाई के सचिव श्रीमती जीनत जरीना मसीह से संपर्क किया।संकट की स्थिति में जिला सचिव ने युवा इकाई के जिला सचिव अमन राज को निर्देश दिया गया कि उक्त मरीज को तुरंत ब्लड की व्यवस्था कराई जाए।अमन राज ने अपने दो युवा स्वयंसेवको भुनेश्वर कुमार और राहुल प्रजापति के साथ ब्लड बैंक पहुँचे जहाँ पहले से मरीज के ब्लड सैंपल के साथ हरिनारायण सिंह थे,जिस पे राहुल प्रजापति के डोनर कार्ड से ब्लड उपलब्ध कराई।




Recent Comments