
रिविलगंज के बड़का बैजू टोला गांव मेंधर्मशाला निर्माण का हुआ श्री गणेश
▶️मांझी(सारण) : दशहरा के पावन अवसर पर रिविलगंज प्रखंड के बड़का बैजू टोला गांव में स्थित शारंगधर दुर्गा माता मंदिर परिसर में समारोह पूर्वक एक सुविधा सम्पन्न धर्मशाला के निर्माण का श्रीगणेश पूज्य स्वामी हेतिराजाचार्य जी महाराज के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। साधु संतों एवम जरूरत मन्द लोगों के लिए प्रस्तावित उक्त धर्मशाला का निर्माण कार्य छह माह में पूरा करने का संकल्प ब्यक्त किया गया। समारोह में तेज नारायण सिंह कृष्ण कुमार सिंह पप्पू सिंह नरेंद्र सिंह बीरेन्द्र सिंह अरुण सिंह दिवाकर सिंह किशोर सिंह तथा बिपिन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments