पिकअप को ओवर टेक करने में बाइक ने साइकिल सवार शिक्षक को मारी ठोकर,हालत गभीर

✍धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण):
थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा मुख्य सड़क एसएच 73 पर शाहनेवाजपुर गाँव मे मैजिक पिकअप को ओवरटेक करने में एक बाइक चालक ने साइकिल सवार शिक्षक को ठोकर मार दिया।जिससे 55 वर्षीय शिक्षक पचभिण्डा निवासी कन्हैया कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है।जिनका उपचार पटना चल रहा है।शिक्षक माधोपुर गाँव से ट्यूशन पढ़ा कर घर लौट रहे थे।इसी बीच यह घटना घटित हुई है।