राजस्थान : एक लाख 34 हजार की सहायता राशि का चेक वितरित
▶️नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राजस्थान शाखा के सौजन्य से आयोजित हुआ कार्यक्रम✍️कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/रामगढ़ शेखावाटी, (8 अक्टूबर) : अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल जातीय कोष द्वारा कस्बे 79 जरूरतमंदों को विधवा, दिव्यांग एवं चिकित्सा सहायता की राशि के चैक वितरित किये। ये चैक लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा कीर्तनीया भवन में आयोजित समारोह में वितरित किये गये। समारोह की अध्यक्षता कोष के स्थानीय प्रतिनिधि एवं राजस्थान जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने की जबकि तहसीलदार ओमप्रकाश वर्मा मुख्य अतिथि थे। इनके अतिरिक्त फतेहपुर की अणुव्रत जीवन विज्ञान केंद्र के अहिंसा प्रशिक्षक एवं नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राजस्थान प्रदेश के संयोजक सतीेश शांडिल्य व पुलिस के एचसी हरलाल सिंह, तहसील कार्यालय प्रभारी नंदलाल विशिष्ट अतिथि थे। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक मनोज शर्मा, प्रशांत शर्मा, नरेश ढंड़, अभिषेक नाथोलिया, अनीष व पूर्व पार्षद ओमप्रकाश् खींची ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि कोष द्वारा प्रतिवर्ष कस्बे के जरूरतमंदों एवं छात्रों को लाखों रूपयों की सहायता दी जाती है। सहायता राशि स्वीकृत कराने में रामगढ़ के मुम्बई प्रवासी व कोष के सचिव विजय लोहिया के अलावा बनवारी लाल झुंझुनूंवाला व रामावतार उपाध्याय की महती भूमिका रहती है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 32 चैक प्रत्येक दो हजार रूपये एवं 47 चैक प्रत्येक 1500 रूपये के वितरित किये गये। शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में शेष बचे आवेदकों को एवं शिक्षा सहायता राशि वितरित की जायेगी। जरूरतमंदों के आवेदन भरवाने, चैक वितरण एवं बैंक पर्ची भरने आदि मेंशीतल शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अगले वर्ष इससे दुगने जरूरतमंदों को सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा। जरूरतमंदों को अतिथियों द्वारा चैक वितरित किये गये। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार वर्मा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुनीत कार्य है। विशिष्ट अतिथि सतीश शांडिल्य ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचाल राधाकृष्ण शास्त्री ने किया। मनोज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।