दाहा नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
▶️मांझी(सारण) : मंगल वार की शाम मांझी थाना क्षेत्र के उड़ियानपुर गांव के सामने दाहा नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक डुमाई गढ़ निवासी धीरज सिंह का चौदह वर्षीय पुत्र अनीश कुमार बताया जाता है। मृतक अपने नाना शिव बहाल सिंह के घर आया था। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद कर लिया। मांझी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। तथा उसके पिता पटना में प्राइबेट नौकरी करते हैं।




Recent Comments