संजय विजित्वर (हाजीपुर)- आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,वैशाली के जिला कोर कमिटी की बैठक त्रिवेणी कुमार जिलाध्यक्ष के गांधी आश्रम स्थित आवास पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार ने की।बैठक में सोशल डिस्टेंसीग का पालन किया गया । इस अवसर पर
प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना के संकट में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने राष्ट्र के साथ है।महासंघ के शिक्षक इस संकट काल में अपना पूरा सहयोग और समर्थन दे रहे हैं।अपने विज्ञप्ति के माध्यम से जिलाध्यक्ष त्रिवेणी कुमार ने कहा कि इस समय छात्रों से सम्पर्क बनाए रखना होगा ताकि वे हीन भावनाओं से दूर रह सके।
उक्त जानकारी देते हुए जिला सचिव धीरज कुमार ने कहा कि बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।जिसके अंतर्गत नियोजित एवं नियमित शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान, नियमित शिक्षकों का लंबित स्नातक ग्रेड में प्रमोशन एवं नियुक्ति तिथि से देय मैट्रिक प्रशिक्षित का बकाया भुगतान, कोविड 19 कोरोना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के द्वारा अवकाश अवधि में किये गए कार्यों के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश एवं उक्त अवधि में सरकार द्वारा देय नास्ता एवं भोजन मद में 350/- रुपये प्रति दिन की दर से भुगतान करने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में महासंघ के प्रदेश महामंत्री पंकज कुमार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजीत कुमार राकेश, जिला संगठन मंत्री राजेश कुमार, जिला महामंत्री दिलीप कुमार पासवान एवं जिला सचिव धीरज कुमार उपस्थित थे।