परसा (सारण) थाना क्षेत्र परसा बाजार स्तिथ श्यामजी साह की दरवाजे से शनिवार की रात दो चोरों ने बाईक की चोरी कर भागने के क्रम में पोझी चौक के समीप बाइक मालिक द्वारा दोनों चोर को पकड़ पिटाई किया गया।और थाना को सौप दिया।दोनों चोर दरियापुर थाना क्षेत्र के सराय साहो गाँव निवासी रामानन्द राय का दो पुत्र सोनू राय व रंजन राय बताया जाता है।घटना को लेकर बाईक मालिक दीपक कुमार द्वारा दोनों भाई पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया।