
मढ़ौरा । अनुमंडल स्थापना दिवस उत्सव समारोह सह मढ़ौरा महोत्सव में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । खो- खो के बालिका वर्ग में मशरख को मढ़ौरा ने हराया जबकी बालक वर्ग में मशरख ने मढ़ौरा को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया । अनुमंडल प्रशासन के द्वारा आयोजित खो- खो प्रतियोगिता को लेकर सरकारी स्कूल की बच्चे, बच्चियों में खूब उत्साह दिखा । हालांकि अनुमंडल के छह प्रखंड में चार प्रखंड ने ही हिस्सा लिया, दो प्रखंड से टीम नही पहुंची ।खो – खो प्रतियोगिता सुबह से शुरु होकर दोपहर तक चली । दोनों वर्ग में मढ़ौरा की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया लेकिन बालिका वर्ग ने ही जीत दर्ज कर सकी । जीत के बाद बालिका वर्ग में मढ़ौरा की लड़कियों और बालक वर्ग में मशरख के लड़को ने खूब उत्साह दिखा और अनुमंडल चैम्पियन बनने का जश्न मनाया । खो-खो प्रतियोगिता में अपर अनुमंडल पदाधिकारी नलिन प्रताप राणा ने पहुंच कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । परिचय से खेल को न सिर्फ प्रारंभ कराया और उनका उत्साहवर्धक करते रहे । खेल को सम्पन्न कराने में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार सिंह , अवधेश प्रसाद , राजेश प्रजापति, नयनमणि कुमार , सुनील कुमार द्विवेदी, कुमार कौशलेंद्र, विनय पंडित, विकास कुमार , अमित कुमार, शिक्षक प्रमोद सिंह , प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र तिवारी की सक्रियता सराहनीय रही ।




Recent Comments