
मांझी(सारण)। जिला पार्षद व मांझी विधान सभा के भावी प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह “चुन्नू” लगातार जन सम्पर्क अभियान चला रहे हैं। मांझी, दुर्गापुर, डुमरी, नंदपुर, अलियासपुर, नटवर बीरबल सहित कई गांवों का भ्रमण करने के बाद उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा की स्थिति में कोई सुधार नही हुआ है। इस पर वर्तमान जन-प्रतिनिधि का कोई ध्यान नही है। जनता विगत पांच वर्षों के विधायक फंड से विकास का हिसाब जानना चाह रही है। अब तक क्षेत्र में जो भी सड़कें बनी हैं वे अधिकांश मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है। जिसे अपना बता कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। मगर लोग सब कुछ समझ रहे हैं और आगामी चुनाव में हिसाब करने के लिए तैयार हैं। साथ में मंटू सिंह, अरविंद सिंह, गुड्डू गिरि, अवधेश गिरि, दिलीप प्रसाद, परमहंस साह, नाजिर खान, असलम खान, निरंजन सिंह, अमरजीत सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद थे।




Recent Comments