मैजिक वाहन के टक्कर से छात्रा की मौत◆खैरा थाना के अमारी गांव के समीप हुई दुर्घटना
जमुई। सौरभ शेखर) :
जमुई जिला के खैरा थाना के अमारी गांव के समीप मैजिक वाहन के टक्कर से एक छात्रा की मौत घटना स्थल पर हो गई। मौत की सूचना मिलते ग्रामीण उग्र हो गए और मैजिक वाहन को आग के हवाले कर दिया। शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। मैजिक चालक को ग्रामीण पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। मृत छात्रा नगर थाना के बिठलपुर गांव निवासी सुरेश मंडल की पुत्री सोल्जर कुमारी बताई जाती है। बताया जाता है कि छात्रा बड़का आहार से धान काट कर अपने घर साइकिल से आ रही थी। साइकिल अमारी गांव के समीप पहुंची थी कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने साइकिल को सीधी टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही विठलपुर गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और भाग रहे मैजिक वाहन को चालक सहित पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को वाहन से उतार कर एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही वाहन में आग लगा दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ रामपुकार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।




Recent Comments