घोघरडीहा(मधुबनी)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगन बाड़ी सेविका और सहायक का अनिश्चितकालीन धरना 15 वें दिन भी जारी रहा। बिहार राज्य आंगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति पटना के तत्वावधान में अपने 5 सूत्री मंगों के समर्थन में बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन प्रखंड इकाई घोघरडीहा के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी के अध्यक्षता और संगीता झा के मंच संचालन में धरना प्रदर्शन किया गया ।धरना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा कि जब तक राज्यकर्मी का दर्जा मिल नहीं जाता है तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महासचिव शबनम झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि ढाई लाख आंगनवाड़ी सेविका -सहायिका एवं उनके परिवार आशान्विंत थे कि जब महागठबंधन की सरकार आयेगी तो अपने “प्रण पत्र” में लिए गये प्रण के अनुसार सेविका -सहायिका का मानदेय दुगुनी कर देगी।लेकिन सत्ता में आते ही अपने सारे वादे भूल गये ।इससे पूर्व महागठबंधन सरकार के आश्वासन के बाद 15 मार्च 2023से होनेवाले आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था।हमलोगों ने छः माह तक इंतजार किया,लेकिन इसबार जब तक हमारी मंगों को सरकार मान नहीं लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा ।हम सेविका -सहायिका बहनें खुद कुपोषित होकर पूरे देश से कुपोषण को दूर भगाने का कार्य 1975 से ही बच्चे के गर्भ से मृत्यु तक की करती आ रही हूँ ।लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों महिला सशक्तीकरण के नाम पर हम महिलाओं को सिर्फ शोषण करती आ रही है ।चार घंटे कम के नाम पर 12 घंटे काम करवा रही है, और मानदेय के नाम पर ठगने का काम करती आ रही है ।धरना कार्यक्रम को जिला महासचिव शबनम झा, प्रखंड अध्यक्ष ममता कुमारी, प्रखंड सचिव अंजली देवी, कोषाध्यक्ष सीता देवी ,आशा कुमारी जिला उपाध्यक्ष, संगीता झा विनीता कुमारी ,पुष्पा कुमारी, विना देवी,मिना कुमारी, पुतुल देवी नीलम भारती, मंजू कुमारी, ,बबिता कुमारी नूतन देवी,संजुला देवी,विभा कुमारी,काला देवी फातमा खातून,शुभकला देवी,अरुणा कुमारी,सरोज कुमारी ,पुनिता कुमारी,आरती कुमारी,पूनम गुप्ता ,मिना कुमारी,नीलम मंडल,,लीला देवी,अन्नू कुमारी,सावित्री देवी अंशु देवी , इंदु देवी, रेनू कुमारी श्यामा देवी,शुभकाला देवी,नूर जहाँ,सरोज कुमारी,पिंकी कुमारी,ललिता कुमारी,बिभा कुमारी,पुतुल कुमारी,राधा कुमारी,अनुराधा कुमारी,कला देवी,रामबती,देवी अरहुल देवी,रेखा कुमारी,सुनीता,पुनिता कुमारी अनपूर्णा देवी,नवनीता झा,अस्मिता झा,सरस्वती कुमारी,साधना कुमारी,नीलम देवी,खुशबू कुमारी, सहित दर्जनों सेविका सहायिका ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए।