राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया देवघर काॅलेज मैदान से चार महत्वपूर्ण योजनाओं का आॅनलाईन उद्घाटन
⏭दैनिक खोज खबर झारखंड ब्यूरो प्रमुख रितुराज की रिपोर्ट:-माननीय राष्ट्रपति एवं माननीय राज्यपाल का 11:45 बजे देवघर, हवाई अड्डा में आगमन हुआ इनके साथ मुख्य सचिव राजबाला वर्मा एवं पुलिस महानिदेशक डी0के0 पांडेय मौजूद थे। वहीं मौके पर राजीव प्रताप रूढ़ी माननीय कौषल विकास और उद्यमिता विकास मंत्री, श्रममंत्री राजपलिवार, गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, भाजपा के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री के0एन0 झा एवं देवघर, उपायुक्त के साथ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आगमन के साथ इनको बाबा बैद्यनाथ मंदिर का गर्भ गृह ले जाया गया; जहाँ पाँचों वैदिकों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ इनसे बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करायी गयी। पूजनोपरांत माननीय राष्ट्रपति का श्राईन बोर्ड की तरफ से उपायुक्त द्वारा एवं पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से इसके अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह् एवं अंगवस्त्रम् समर्पण द्वारा अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात ये मुख्य कार्यक्रम स्थल देवघर काॅलेज के लिए प्रस्थान कर गये।
माननीय राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी का देवघर काॅलेज पहुँचने पर श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्तंत्र प्रभार) बंडारू दत्तात्रेय, कौशल विकास राज्य मंत्री, श्री राजीव प्रताप रूढ़ि, केन्द्रीय विधि और न्याय, इलेक्ट्राॅनिकी और सूचना प्रोद्योगिकी राज्य मंत्री पी0पी0चैधरी, बुलू मंडल, भागलपुर बी0जे0पी0 प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, झारखण्ड सरकार के श्रम एवं कौशल विकास प्रशिक्षण मंत्री, श्री राजपलिवार एवं गोड्डा सांसद निशीकांत दूबे, के साथ-साथ कई गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इनका  स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय राष्ट्रपति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव श्रीमति राजबाला वर्मा द्वारा राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी एवं मंचासिन मुख्य अतिथियों का अभिवादन किया गया एवं कौशल विकास योजना के लिए राजीव प्रताप रूढ़ि के सफल प्रयासों की भूरी-भूरी प्र्रशंसा की गयी एवं समाज से बेरोजगारी को दूर करने के इस सफल प्रयास के लिए संबंधित विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आज का दिन देवघरवासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा देवघर काॅलेज मैदान से चार महत्वपूर्ण योजनाओं का आॅनलाईन उद्घाटन किया गया; जिसमें देवघर-बासुकिनाथधाम के बीच 44 किमी0 के सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाईट का आॅनलाईन उद्घाटन किया गया; इसकी नीव माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा अपै्रल, 2013 में रखी गयी थी। इस योजना के द्वारा शहरवासियों के अलावा पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा इलैक्ट्राॅनिक्स एवं इन्फाॅरमेशन टैक्नाॅलोजी मिनिस्ट्री भारत सरकार द्वारा झारखण्ड राज्य के उद्यमशीलता तथा निर्यात को बढ़ावा देने और स्थानीय आई0टी0 उद्योगों की जरूरतोें को पूरा करने के लिए देवघर में साॅफ्टवेयर टेक्नाॅलोजी पार्क आॅफ इंडिया का भी आॅनलाईन षिलान्यास किया गया।
राष्ट्रपति महोदय द्वारा संथाल परगना के कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए राज्य बीमा निगम द्वारा संचालित हाॅस्पीटल की भी आॅनलाईन आधारषिला रखी गई। इसके अलावा देवघर एवं गोड्डा में भारत सरकार द्वारा कौशल विकास योजना के तहत् संचालित ड्राईविंग ट्रेनिंग सेन्टर की स्थापना के लिए माननीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के द्वारा आॅनलाईन आधारशिला रखी गई तथा बताया गया कि इस प्रशिक्षण के द्वारा पूरे देश में कुषल ड्राईवर की कमी से निपटने में सहायता मिलेगी। माननीय राष्ट्रपति द्वारा 35 प्रधानमंत्री कौषल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों का भी आॅनलाईन शिलान्यास किया गया।
माननीय राष्ट्रपति द्वारा अपने संबोधन में उद्यमिता विकास के लिए भारत सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी की प्रशंसा की गयी। माननीय राष्ट्रपति द्वारा दर्शाया गया कि भारतीय आबादी कीे बहुसंख्य जनता का बी0पी0एल0 में अबतक बना रहना काफी दुखद है और इसे दूर करने में कौशल उन्नयन के तहत चलायी जा रही सरकारी योजनाएं काफी प्रभाव कारी होंगे। राष्ट्र की मौजूदा वैश्विक परिवेष में अपने आर्थिक गति को बनाये रखने में भी कौषल उन्नयन की गतिविधियां काफी प्रभावकारी होगी और इससे जुड़कर एक दक्ष मानव शक्ति का सृजन होगा; जो देश की आर्थिक गति को एक नया आयाम देगा।
कार्यक्रम के अंत में माननीय श्रम रोजगार एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री राजपलिवार द्वारा कार्यक्रम में आये सभी मुख्य अतिथियों एवं सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं बधाई दिया गया।