सीवान :रामनवमी को लेकर शाॅति समिति की बैठक

वरूनेश आनंद वरुण की रिपोर्ट मैरवा- (सीवान)थाना परिसर में रविवार  संध्या में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, व इंस्पेक्टर मोहम्मद युसूफ खान के निर्देशन में रामनवमी  को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें नगर में राम जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली झांकी के लिए निर्देश दिया गया बैठक में बीडीओ ने कहा कि कोई भी ऐसा कार्यक्रम नहीं करे जिससे सामाजिक सौहार्द बिगडऩे की संभावना हो।शांति पूर्व माहौल में पूजा करे जन्मोत्सव झांकी में  डी जे पर अश्लील गाने  पूर्णतः प्रतिबंध है।

जुलुस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रयोग वर्जित रहेगा। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि यदि कोई व्यक्ति सामाजिक या संप्रदायीक उंन्माद फैलाने की कोशिश करेगा तो उसे चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में अंचलाधिकारी पंकज कुमार,  थानाध्यक्षा पूनम कुमारी , विजय बहादुर सिंह, रामरूप महतो, बिहारी लाल(नगर पंचायत अध्यक्ष पति), कैसर इमाम, मनोज जायसवाल, प्रभुजी प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, दिनेश चन्द सोनी , रमेश गुप्ता, रणविजय सिंह, मनोज जायसवाल, नन्दू जायसवाल, बजरंग सिंह, विकास सिंह, राजन कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।