*मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त किया*खिलाड़ियों से आपसी भाईचारे के साथ खेल खेलने की अपील किया – संगम बाबाइसुआपुर प्रखंड के सलेमपुर-निपनिया के क्रीड़ा मैदान में T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच भगवानपुर बनाम असईयाँ के बीच खेला गया ! भगवानपुर की टीम ने असईयाँ को 20 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया ! फाईनल मैच के मुख्य अतिथि इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व टास करा खेल की शुरुआत कराई । फाईनल मैच में टॉस जीतकर असईयाँ की टीम ने भगवानपुर को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया । वहीं भगवानपुर की टीम ने 15 ओवर 4 गेन्दो पर पूरे विकेट खोकर 162 रन बनायी ! जवाबी पारी खेलते हुए असईयाँ की टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रनों पर सिमट गई और भगवानपुर की टीम ने 20 रनों से मैच जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया । मैन ऑफ द मैच असईयाँ के करण कुमार व मैन ऑफ द सीरिज भगवानपुर टीम के चंदन गुप्ता को दिया गया ! मौके पर राहुल सिंह, कुन्दन सिंह, सत्येंद्र सिंह, दिलिप राय, आयोजक पवन कुमार, संदीप कुमार व अम्पायर अमन सिंह व सोनू कुमार थे । फाईनल मैच देखने को दर्शकों व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे !




Recent Comments