किशनपुर: पंचायत में कागज में बने है हैण्डपम्पों के फाउंडेशन,वास्तविकता कुछ ओर  
 
ए.के.केशकर         
फतेहपुर 28 अप्रैल। किशनपुर में जनवरी 2013 से दिसंबर 2016 तक लगवाये गए हैण्डपम्पो में फाउंडेशन नहीं बनवाये गए है जब इसकी शिकायत कस्बा निवासी उमाशंकर द्वारा की गयी तो शिकायत की जाँच रिपोर्ट में दिनांक 27 मार्च 17 को ईओ किशनपुर द्वारा बताया गया की जनवरी 2013 से दिसंबर 2016 तक लगे सभी हैण्डपम्पो में फाउंडेशन बनवा दिया गया है sdm खागा द्वारा दिनांक 27 मार्च 17 को बताया गया की प्रार्थना पत्र में लिखित समस्या का निस्तारण करा दिया गया है  शिकायत की दूसरी जाँच में दिनांक 27 मार्च 17 को कानूनगो द्वारा बताया गया की 19 अक्टूबर 16 को लगे 5 हैण्डपम्पो  तथा 13 अगस्त 15 को लगे 10 हैण्डपम्पो में फाउंडेशन नहीं बनवाया गया है sdm खागा द्वारा दिनांक 27 मार्च 17 को बताया गया की फर्श बनवाने हेतु धनराशि प्राप्त नहीं हुई है शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया की कोई भी अधिकारी मौके पर जाँच करने नहीं आता है कागजी रिपोर्ट लगाकर शिकायत निस्तारित कर दी जाती है कई वर्षो से लगे किसी हैण्डपम्प में फाउंडेशन नहीं बनवाया गया है अगर अधिकारी मौके पर आ कर जाँच करे तो हकीकत सामने आ जाए