सारण :मजदूरी के बदले मिली मौत.                                        
लहलादपुर से अमित कुमार की रिपोर्ट 
लहलादपुर: मजदूरी माँगने गये एक अर्द्धबृद्ध को मजदूरी के बदले उसे मौत मिली. घटना जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर गाँव में सोमवार की संध्या की है. मृतक के परिजनों के अनुसार पंडितपुर गाँव निवासी साठ वर्षीय जलेश्वर राम ने अपने पड़ोसी सुरेश राम के घर मजदूरी माँगने पहुँचा. मजदूरी माँगने को लेकर सुरेश राम एवं उसका भाई सुरेन्द्र राम तथा उनकी पत्नियाँ सभी मृतक से उलझ गये तथा गाली-ग्लौज करने लगे. मृतक द्वारा ऐसा करने से मना करने पर सभी आग-बबुला हो गये तथा जोश में होश गवाँ बैठे और लाठी-डंडे से वार कर दिये. जिससे मृतक का सिर फट गया. प्राइवेट क्लिनिक से मलहम-पट्टी तथा दवा-इलाज कराकर घर लाया गया. रात में अर्द्धबृद्ध ने जो सोया सो फिर नहीं उठा. सदा केलिये सो गया. इस सम्बन्ध में मृतक की पत्नि 55 वर्षीय भागिरथी देवी ने स्थानीय थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराकर अपने पड़ोसी विकाऊ राम के पुत्र सुरेश राम (30) एवं सुरेन्द्र राम (25), दोनों की पत्नियाँ तथा मनिष कुमार राम (18) को अभियुक्त बनाया है. सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची तथा शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम केलिये सदर अस्पताल, छपरा भेज दी. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बतलाया कि सभी अभियुक्त फरार हैं, मामले की छान्न-बिन्न की जा रही है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी केलिये प्रयास जारी है.